PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किस्तों के समय पर न मिलने के कारण और समाधान

pm kisan new update

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा कब आएगा। यह सवाल काफी लोगों के मन में था और जैसा कि आपको पता होगा 29 फरवरी 2024 को PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 16वीं किस्त जारी कर दी गई है। लेकिन कई सारे किसान  ऐसे भी है जिनकी यह किस्त रुक गई है और उनकी कई सारी पिछली किस्तें भी रुकी हुई है। इसी विषय को लेकर हम जानेंगे कि आपकी किस्त किन कारणों की वजह से रुक सकती है।

यहां पर हम यह भी जानेंगे कि पीएम किसान योजना किसानों के लिए इतनी महत्वपूर्ण क्यों है। और इसमें किसानों को कितनी सहायता मिल रही है?

यह योजना हमारे माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा 2019 में लागू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब तथा मध्यम वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का था।

इस योजना में किसानों को सालाना 6000 देने का प्रावधान है। यह 6000 किसानों को चार-चार महीने के अंतराल में दो-दो हजार करके दिए जाते हैं।

लेकिन कुछ समस्याओं के कारण किसानों को यह सारा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन समस्याओं के बारे में हमने विस्तार से इस आर्टिकल में बात की है, यदि आपको इनमें से कोई भी समस्या आ रही है तो उसका समाधान भी हमने इस आर्टिकल में दिया ।

तो इस आर्टिकल की अंत तक जरूर पढ़े।

 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में KYC की समस्या।

KYC की समस्या एक बहुत ही सामान्य समस्या है जो हर किसान को कभी ना कभी आती है। इस समस्या के कारण भी आपकी PM Kisan Samman Nidhi की किस्त रुक सकती है।

यह समस्या तब आती है जब आपने पीएम किसान योजना का फॉर्म को भरवा दिया है, परंतु आपने KYC नहीं करवाई। जिसके कारण आने वाले समय में रुक सकती है।

Pm Kisan samman nidhi yojana KYC problem

इस समस्या के बारे में कई बार ऑफिशल नोटिफिकेशन भी जारी किए जा चुके हैं जिसके अंदर यह कहा गया है कि आपको अपनी केवाईसी समय रहते करानी होगी।

यदि आप केवाईसी नहीं करवाते हो तो आपकी क़िस्त रुक जाएगी।

इस समस्या का समाधान यह है कि आपको अपने नजदीकी ई मित्र सेंटर, CSC सेंटर या डिजिटल सेवा केंद्र पर जाकर अपनी केवाईसी करवानी पड़ेगी।

इस KYC के लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी।

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल फोन: इसके अंदर आपका आधार कार्ड अपने मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।

इन दोनों चीजों से आप अपना केवाईसी का प्रोसेस करवा सकते हैं। यदि आप यह करवा लेते हैं तो आपकी 16वीं किस्त आ जाएगी तथा 17वीं किस्त में भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में Land Seeding की समस्या।

Land Seeding की समस्या भी एक सामान्य समस्या है जो किसानों को आती है जिसके कारण उनको पीएम किसान की किस्त नहीं मिल पाती है।

सबसे पहले हम बात करते हैं Land Seeding क्या होता है?

इसका अर्थ है कि जो आपने अपने खेत में फसल उगाई है उसकी जानकारी आपको अपने संबंधित विभाग में देनी होगी। यदि आप इस जानकारी को अपने संबंधित विभाग में नहीं बताते हैं तो आपके PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary status में Land Seeding “no” लिखा हुआ आएगा।

PM kisan land seeding problem

यदि आप चेक करना चाहते हैं कि आपकी Land Seeding सही है या नहीं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र अथवा सीएससी केंद्र पर जाकर PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary status देखना होगा।

इस स्टेटस में यदि Land Seeding “NO” लिखा हुआ है तो इसका अर्थ है आपको Land Seeding की समस्या आ रही है।

इस समस्या के समाधान के लिए आपको चार दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  1. पटवारी रिपोर्ट: यह रिपोर्ट आपको अपने संबंधित पटवारी से लेकर आनी होगी।
  2. बेनिफिशियरी स्टेटस: यह स्टेटस आपका ईमित्र या सीएससी केंद्र से निकलवाना होगा। तथा इसे आपको अपने संबंधित ऑफिस में जमा करवाना पड़ेगा।
  3. आधार कार्ड
  4. जमीन की नकल

इन चारों दस्तावेज को एक फाइल में बनाना है तथा इसे अपने संबंधित तहसील में जाकर जमा करवाना होगा। यह इसलिए करवाना आवश्यक है क्योंकि यह करने से आपकी Land Seeding  की समस्या दूर हो जाएगी।

 

DBT की समस्या।

इस समस्या में किसानों के बैंक अकाउंट में समस्या होती है। इसका मतलब यह है कि आपका अकाउंट आधार कार्ड से नहीं जुड़ा हुआ है। जिसके कारण DBT ( Direct Bank Transfer) संभव नहीं हो पता है।

इसका अर्थ है कि आपके पास जो पैसे भेजे जा रहे हैं वह आपके खाते तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से जोड़ना होगा।

यदि आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से जुड़वा दिया है लेकिन फिर भी आपको यह समस्या आ रही है तो इसके समाधान के लिए आपको अपना बचत खाता, अपने गांव के पोस्ट ऑफिस में खुलवाना होगा। क्योंकि यह खाता आपके आधार कार्ड के द्वारा खोला जाता है। तो यह आपके आधार कार्ड से डायरेक्ट लिंक होगा। इस बचत खाते को खुलवाने के बाद आपको किसी प्रकार की डीबीटी में समस्या नहीं होगी।

इस बचत खाता खुलवाने के बारे में सरकार ने कई सारे ऑफिशल नोटिस भी जारी किए हैं जिससे यह डीबीटी की समस्या का समाधान हो सके।

 

FTO की समस्या।

FTO की समस्या एक सामान्य समस्या नहीं है क्योंकि यह आपके द्वारा नहीं बल्कि सरकार के द्वारा होती है।

इसमें यदि आपके Beneficiary status में FTO “NO” लिखा हुआ है तो इसका अर्थ यह है कि सरकार के द्वारा अभी तक किसी प्रकार के फंड जारी नहीं किए गए हैं।

सरकार के द्वारा अभी कोई किस्त जारी नहीं की गई है, इसके कारण FTO “NO” लिखा आ रहा है।

PM kisan yojana FTO Problem Solution

यदि आपके FTO की समस्या आ रही है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है यह समस्या सरकार के द्वारा स्वतः ही ठीक हो जाएगी।

यदि फिर भी यह समस्या आपकी सही नहीं हो रही है तो आपको अपने संबंधित विभाग में जाकर उनसे अपने अकाउंट के बारे में जानकारी लेनी होगी और जानना होगा कि आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana की किस्त क्यों नहीं मिल पा रही है।

ज्यादातर समय जैसे ही सरकार किस्त देना शुरू करती है तो उसके बाद यह FTO की समस्या समाप्त हो जाती है तथा आपकी किस्त समय पर आपको मिल जाती है।

इसके अलावा यदि आपको और भी कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

तथा वहां पर दिए गए नंबरों पर आप फोन करके तथा उनको मेल डालकर के आपकी समस्या को बता सकते हैं जिससे कि आपकी समस्या का जल्द ही जल्द निवारण हो जाए।

 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना की किसानों को PM Kisan Samman Nidhi Yojana में किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा इसका निवारण किस प्रकार से हो सकता है। इसमें आपको ध्यान रखने की बात यह है कि फार्म भरवाने से पहले ही आप अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल फोन तथा अपने बैंक से लिंक अवश्य करा लें। जिससे आपको फॉर्म भरते वक्त किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के बारे में और भी कोई समस्या आती है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *